पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 201 मरीजों की आंखों का चेकअप

कैंप में 201 मरीजों की आंखों का चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटालारोडस्थित केजे अस्पताल में आंखों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डा. सौरव देवपुरी, डा. महेश कुमार, डा. दीपक अबरोल और एमडी गुरमीत सिंह ने करीब 210 मरीजों की आंखों की जांच की। प्रबंधकों की ओर से दवाइयां भी बांटी गईं। डा. देवपुरी ने बताया कि अस्पताल में आंखों के बिना टांके लगाए काला मोतिया, सफेद मोतिया और अन्य ऑप्रेशन कंप्यूटर मशीन से किए जाएंगे। इस मौके पर कंवलजीत कौर, रणजीत कौर, कुलवंत कौर, कविता, वीरो और जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।