- Hindi News
- \'कुज्ज कहिए कुज्ज सुनिए\' कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं पर विचार रखे
\'कुज्ज कहिए कुज्ज सुनिए\' कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं पर विचार रखे
सिटीजनसोशलवैलफेयर फोरम द्वारा 100वां \\\'कुज्ज कहिए कुज्ज सुनिए\\\' कार्यक्रम ऑल इंडिया वुमैन कान्फ्रैंस हाल में करवाया गया। समारोह की अध्यक्षता सर्बजीत सिंह गिल, गुरजीत सिंह बाजवा, मदन लाल, बलदेव सिंह, सुखविंदर बल, भजन मलकपुर तथा प्रो. सुखवंत सिंह गिल के प्रधानगी मंडल ने की। इस समारोह में वक्ताओं ने शहर मे टूटी सड़कों, ट्रैफिक समस्या, मिलावटी दूध और नशे के खिलाफ अपने विचार रखे।
कुलविंदर सिंह बाजवा, सर्बजीत सिंह रंधावा, सर्बजीत सिंह गिल, प्रिंसीपल हरबंस सिंह, इकविंदर कौर ने कहा कि शहर के कई हिस्सों की सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। दूसरा ट्रैफिक समस्या भी इतनी बढ़ गई है कि लोगों को रोजाना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आवारा कुत्तों की भी भरमार हो गई है। आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को काटते हैं, जिससे कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।
उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के लिए कई जगहों से मिलावटी दूध मिल रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य को बुरा असर पहुंच रहा है। सरकार का गठन लोगों की समस्याएं हल करने के लिए किया जाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि लोगों को इस समस्याओं से निजात दिलाई जाए।
इस अवसर पर तरलोक सिंह, अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, निशान सिंह, लक्खा सिंह, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, राजिंदर सिंह, विपिन शर्मा, विजयदीप सिंह, योगेश कुमार, राजन कुमार, महिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह परमार, प्रकाश कौर नारू, नीलम महाजन, रीता अग्रवाल, किरण नेबा, रमा शर्मा और अन्य मौजूद थे।
सिटीजन सोशल वैलफेयर फोरम के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
प्रो. सुखवंत सिंह गिल