पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार करवाया

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | आरआरबावा डीएवी कालेज फार गर्ल्स में एनएसएस विभाग द्वारा प्रिंसीपल डा. अजय सरीन के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में एक सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में प्रो. रूपाली गर्ग मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि आज की परिस्थितियों में विश्व शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्रिय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम किया जाना चाहिए जिससे परस्पर सद्भावना भाईचारा बना रहे। सभी को आपसी भेदभाव भुला देने चाहिए, जिससे विश्व शांति बनी रहेगी। इस मौके पर प्रो. हरीश शर्मा, प्रो. सुनील दत्ता, मनप्रीत कलसी, रोजी जौली उपस्थित थे।

आरआर बावा डीएवी कालेज के सेमिनार में अपने विचार रखतीं वक्ता।