- Hindi News
- ‘खेड्डण दे दिन चार’ गीत पर कोरियाेग्राफी से मन मोहा
‘खेड्डण दे दिन चार’ गीत पर कोरियाेग्राफी से मन मोहा
बेरिंगयूनियनक्रिश्चियन कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में प्रिंसीपल डा. एडवर्ड मसीह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। एपट के कोआर्डिनेटर प्रो. नीरज शर्मा ने कहा कि एपट संस्था विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक और ज्ञानात्मक विकास करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती है। प्रिं. डा. एडवर्ड मसीह ने कहा कि एपट संस्था विद्यार्थियों में सामाजिक, नैतिक चरित्र को विकसित करने के लिए बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत बीए भाग वन के विद्यार्थी विक्की ने धार्मिक शब्द के साथ की। इसके बाद कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेदभाव, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, नशा, दहेज इत्यादि बुराईयों पर सलोगन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें हनूक ने प्रथम, रणबीर कौर ने द्वितीय तथा किरण रोजी जश्नप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिला किया।
निर्णायकों की भूमिका डा. रजनी बाला प्रो. ललित कुमार ने निभाई। इसी तरह कविता उच्चारण प्रतियोगिता में हरप्रीत कौर ने पहला, मनप्रीत कौर ने दूसरा तथा राजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों की भूमिका डा. बीके शर्मा, डा. सैमुअल गिल, प्रो. अमिता ने निभाई। इसके बाद विद्यार्थी निश्चय, मनदीप कौर, जश्नप्रीत कौर, स्मृति, हरजिंदर कौर बाजवा ने ‘खेड्डण दे दिन चार’ गीत पर कोरियाग्राफरी से दर्शकों का मन मोहा। सुमित बेदी तथा शरणदीप सिंह ने ब्रेक डांस से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रिं. डा. एडवर्ड मसीह, प्रो. नीरज शर्मा, डा. राजन चौधरी, डज्ञ. रजनी बाला, जतिंदरपाल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
मंच संचालन नवजोत कौर, जतिंदर कौर ने किया। इस मौके पर दलजीत सिंह, सिकंदर सिंह, हर्षदीप सिंह, अरविंदर कौर, संदीप कौर, प्रवीण कौर, निर्मल सिंह, कंवलप्रीत सिंह, प्रो. सुखजिंदर सिंह बाठ, प्रो. पवन कुमार, प्रो. दिलबाग सिंह, प्रो. नेहा, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. हरप्रीत कौर, प्रो. अणु, रॉबिन कुमार, मेजर मसीह और अन्य उपस्थित थे।
बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कालेज के कार्यक्रम में पुरस्कृत किए गए विद्यार्थियों के साथ मौजूद प्रिं. एडवर्ड मसीह, प्रो. नीरज अन्य।