पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंशहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लोगों ने शहीद भगत सिंह द्वारा देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान को याद किया। लोकचेतना मंच द्वारा पंजाबी साहित्य अकैडमी के सहयोग से शहीद सुक्खा सिंह मेहताब सिंह पार्क में भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। मंच के बलवंत सिंह गोराया, सुखदेव सिंह प्रेमी, हरजिंदर सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए अमूल्य योगदान दिया। युवाओं को चाहिए कि वो देश के विकास उत्थान में अपना योगदान दें। गायिका प्रो. दलेर कौर, परमजीत कौर कर्मजीत ज्योति ने देश भक्ति के गीत गाकर दर्शकों का समां बांधा। चौधरी दलबीर मसीह, डा. सैमुअल गिल, डा. अनूप सिंह, उपकार सिंह, वरगिस सलामत, संधू बटालवी, सुरिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह पर अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर दलबीर सिंह नठवाल, गुरमेज सिंह, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह, चन्न बोलेवालिया, कुलबीर सिंह सग्गू, सुच्चा सिंह आदि मौजूद थे। इसी तरह शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की बटाला इकाई द्वारा गांव सरूपवाली कलां में कार्यक्रम करवाया गया। नौजवानों ने अपने हाथ में केसरिया झंडे पकड़कर इनकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और मार्च निकाला जो गांव सरूपाली से शुरु होकर घसीटपुर, रंगीलपुर, हरदोझंडे, सैदमुबारक, बासरपुर से होते हुए बटाला पहुंचा। प्रांतीय नेता शमशेर सिंह ने कहा कि सरकारों की लोकविरोधी नीतियों के कारण शहीदे आजम भगत सिंह सपना आज भी अधूरा है। देश में बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिएं। इस अवसर पर रिंकू राजा, सर्बजीत सिंह साबी, प्रगट सिंह, प्यारा सिंह, गुरदयाल सिंह, बलबीर कौर, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह मौजूद थे।