पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आउटसोर्स सिस्टम से पावरकॉम का शोषण हो रहा : प्रकाश सिंह

आउटसोर्स सिस्टम से पावरकॉम का शोषण हो रहा : प्रकाश सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबराज्यबिजली बोर्ड कर्मचारी दल की बैठक प्रांत प्रधान रवेल सिंह सहायपुर के नेतृत्व में बटाला क्लब में हुई। प्रांतीय महासचिव प्रकाश सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पॉवरकाम मैनेजमैंट कर्मचारियों के मामले सुलझाने की बजाए उलझा रही है। विभागीय काम आऊट सोर्स सिस्टम द्वारा करवाये जा रहे हैं जिससे पावरकॉम का शोषण हो रहा है।

इसके अलावा खाली पदों को भरने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। मैनेजमैंट कर्मचारियों की मांगें मानकर उन्हें संघर्ष के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगें है किैटेगिरी वाइज त्रुटियां दूर करके स्केल दिए जाएं, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को पहल के आधार पर नौकरी दी जाए, आईटीआई लाइनमैन को विभागीय टैस्ट द्वारा पदोन्नत किया जाए।

अगर कर्मचारियों की मांगें शीघ्र मानीं गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह मनन, चरणजीत सिंह खालसा, हरदेव सिंह ग्रेवाल, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, दरबारा सिंह छीना, भूपिंदर सिंह मीरांकोट, सतपाल सिंह, वासदेव शर्मा, दिलबाग सिंह, सुशील कुमार उपस्थित थे।