कैकेई ने भरत के लिए राजगद्दी मांगी
बटाला | महावीरथियट्रिकल क्लब की ओर से अच्चली गेट स्थित मंदिर में प्रधान हीरा लाल जैन के नेतृत्व में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम का राजतिलक का मंचन किया गया। साथ ही कैकेई द्वारा राजा दशरथ द्वारा मांगे गए दो वरदान का मंचन किया गया। मुख्यातिथि भाजपा पार्षद धर्मवीर सेठ ने दीप प्रज्जवलित किया। प्रधान हीरा लाल जैन ने क्लब सदस्यों दलजीत सूरी, शशि कुमार राकेश महाजन को सम्मानित किया। इस मौके पर गोल्डी कुमार, डा. अशोक कुमार, लाडा, सुशील कुमार, ज्ञानचंद, कुनन लाल, अजीत महाजन, विपन महाजन,पं. जोगिन्द्र प्रसाद , विशाल जैन, राकेश भट्टी, गोपी महाजन, गुरनाम सैनी, राजन सूरी, विशाल शर्मा, उपस्थित थे।