- Hindi News
- ‘राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान में सहयोग करें’
‘राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान में सहयोग करें’
बटाला |श्री ब्राह्मणसभा शाखा बटाला के प्रधान समाज सेवक राजेश शर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए डीसी अभिनव त्रिखा एसडीएम जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल द्वारा समाज सेवी संस्थाओं को आगे आने के किए गए आह्वान की प्रशंसा की है। राजेश शर्मा ने कहा कि समाज सेवी संस्था सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती है जिससे समाज में नई जागृति तथा चेतना का संचार होता है। संस्थाओं के साथ साथ लोगों को चाहिए कि अपने गली, मुहल्लों चौराहों को साफ करके इस राष्ट्रव्यापी अभियान में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। केवल इसी सप्ताह ही नहीं बल्कि रोजाना अपने इलाके की सफाई रखें जिससे शहर साफ सुथरा बनेगा।