- Hindi News
- स्कूली स्टूडेंट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली रैली
स्कूली स्टूडेंट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली रैली
स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेथोडिस्ट स्कूल के स्टूडेंट्स ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। ग्रीन बटाला, क्लीन बटाला बैनर तले स्कूल के स्टूडेंट्स ने करीब साढ़े 10 बजे प्रिंसिपल मुश्ताक मसीह के नेतृत्व में रैली शुरू की, जो शास्त्री नगर, गांधी कैंप, जीटी रोड, सिंबल चौक, काहनूवान चुंगी से होती वापिस स्कूल में खत्म हुई।
प्रिंसिपल मुश्ताक मसीह ने बताया कि शहर को हरा भरा करने के लिए हर किसी को पौधे लगाने चाहिए और इसकी जिम्मेदारी समझते हुए उसे अडाप्ट करें और देख रेख करें। क्योंकि एक मात्र पौध लगाने से ही जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती, अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए।