पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब की जूडो टीम में हिस्सा लेंगे गुरदासपुर के खिलाड़ी

पंजाब की जूडो टीम में हिस्सा लेंगे गुरदासपुर के खिलाड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर|35 वींनेशनल गेम्स केरला में 10 से 14 फरवरी तक हो रही है। इन गेम्स में पंजाब की तरफ से भाग लेने वाली 14 सदस्यीय महिला और पुरुषों की जूडो टीम में 7 खिलाड़ी गुरदासपुर के शामिल हैं। टीम के मैनेजर अमरजीत शास्त्री ने बताया कि गुरदासपुर के 7 जूडो का में 6 अंतरराष्ट्रीय स्तर के है। उन्होंने बताया कि टीम में 66 किलो भार वर्ग में जसलीन सिंह सैनी, 73 किलो भार वर्ग में कमलजीत सिंह, 81 किलो भार वर्ग में करनजीत सिंह मान,90 किलो भार वर्ग में अवतार सिंह घराला, 100 किलो भार वर्ग में साहिल पठानिया, 100 किलो से ऊपर भारवर्ग में जतिंदर पाल सिंह और लड़कियों के 71 किलो भारवर्ग में रंजीता बटाला शामिल है। इस मौके पर जूडो का वेलफेयर सोसायटी के मैंबर डीएसपी दविंदर सिंह पहलवान, कपिल कौशल, राजकुमार, सतीश कुमार, सुखबीर सिंह पाहड़ा, दिनेश कुमार, रमिंदर कौर बावा, नवीन सलगोत्रा ने आस जताई है कि यह खिलाड़ी मेडल जीत कर गुरदासपुर का नाम रोशन करेगे।