पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर मंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 3 के लोगों ने टूटी सड़कों और स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया

वार्ड 3 के लोगों को चाहिए शहर में साफ- सफाई और हर सुविधा

वार्ड नंबर 3 शहर के एक तरफ है और गुरदासपुर रोड चंदर नगर मुर्गी मोहल्ला से बना है। इसमें चंद्र नगर से जाते हुए रेलवे लाईन के पीछे वाला हिस्सा है। इस क्षेत्र में सिख-हिंदु मिली जुली वोट है और यह भाजपा के खाते में रहा है। यह वार्ड पुरानी वार्डबंदी के अनुसार 4 और 5 में आता था, इसमें एक महिला रिजर्व सीट और दूसरा शिअद के वार्ड का कुछ भाग था। अब नई वार्डबंदी के अनुसार इसमें कुछ भाग जोड़ कर और 3 नंबर बना है, नाम के अनुसार एरिया वही है, परंतु नई वार्ड़बंदी के अनुसार 2 और 4 के बीच है। पुरानी वार्ड के हिसाब से इसमें दो पार्षद लगते है, जिनके काम काज को लेकर सवाल उठा रहे है कि उन्होंने वार्ड में आज तक कुछ नहीं करवाया। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सिवाए चुनावों के कभी इस क्षेत्र में आने की जहमत नहीं की। जिससे लोगों में बहुत रोष है। इस वार्ड में कांग्रेस के अलावा गठबंधन होने के बावजूद अकाली और भाजपा दोनों की इस वार्ड में अंदर खाते अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है और दोनों की पार्टी के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने ढंग से वार्ड में लोगों से संपर्क बना रहे है। तािक उनकी दावेदारी मजबूत हो सके। वार्ड के लोग इन समस्याओं से रोजाना दो-चार हो रहे हैं, जिससे वे निजात चाहते हैं। वे ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहते हैं, जो इन समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान कराने में सक्षम हो। कुल मिलाकर वार्ड प्राथमिक सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। जिसको सुधारने के लिए लोग किसी नए चेहरे को भी वोट देकर कामयाब बनाना चाहते है।

पार्षद ने नहीं सुनी समस्या

अमृतपालसिंह ने कहा कि इलाके के पार्षद से कई परेशानियों को लेकर शिकायत की गई, परंतु उन्होने गंभीरता से काम नहीं लिया और लोगों की परेशानियों का हल करने के लिए विशेष प्रयास नहीं किए गए।

पानी जाम रहता

गगनदीपसिंह ने कहा कि इलाके में बहुत सारी गलियां बैठ गई और कई जगहों से उबड़ खाबड़ है,हलकी बरसात में भी गलियों में पानी जमा हो जाता है और कई बार तो पानी घरों के दरवाजों तक पहुंच जाता है।

स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती

सोमदत्तशर्मा ने बताया कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट नाम की कोई चीज नहीं है। बहुत समय पहले से स्ट्रीट लाईटे खराब हो चुकी है। जिनको कौंसिल ठेकेदारों की ओर से जगाया नहीं गया। शाम होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है।

हर तरफ गंदगी

ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की बहुत सी छोटी छोटी गलियां है,जिनमें साफ सफाई नहीं होती है। समय पर सफाई और गंदगी उठाई जाने के कारण हर समय गदगी का माहौल रहता है। सफाई करने वाले तो आते है, लेकिन सीवरेज का बुरा हाल है।

सीवरेज जाम रहता

बलविंदरसिंह ने बताया कि इलाके में सीवरेज लाईन बहुत पुरानी है, जबकि घरों से निकलने वाली गंदगी ज्यादा है, जिसके कारण सीवरेज रूक जाते है और कई दिन तक साफ नहीं होते। गलियों में गंदा पानी जमा होने से परेशानी है।

मोहल्ले का बुरा हाल

संजीवकुमार भल्ला ने कहा कि मुर्गी मोहल्ला क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है, क्षेत्र में एक भी सड़क और गली नहीं बनी हुई है। कच्ची जगह और टूटी सड़कों से लोग बहुत परेशान है। सीवरेज भी ज्यादातर ब्लॉक रहता है, जिससे कई बार गंदगी से नालियां भर जाती है और आने जाने वाले लोगों को परेशानी आती है।

नई बनी सड़क उखड़ी

परविंदरसिंह ने बताया कि क्षेत्र में बहुत समस्याएं है, लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड की मुख्य गली को बनाते समय गंभीरता नहीं दिखाई गई, सड़क को बने बहुत कम समय हुआ और उखड़ भी गई है। इसलिए वार्ड की इस समस्या का जल्द समाधान हो सके।

परिषद ने नहीं दिखाई वार्ड में गंभीरता

प्रदीपसिंह ने बताया कि कभी इस क्षेत्र में परिषद की तरफ से गंभीरता नहीं दिखाई गई। क्षेत्र में लाइट नहीं है, सफाई नहीं होती, नालियां और गलियां गंदे पानी से भरी रहती है। समय पर परिषद के कर्मचारी गंदगी नहीं उठाते है, जिससे हर गली के मोड़ पर गंदगी के ढेर लगे रहते है।

सीवरेज का बुरा हाल

इंद्रजीतसिंह ने बताया कि सफाई और सीवरेज का पूरे क्षेत्र में बुरा हाल है, यहां तक कि स्ट्रीट लाइटों का होना बेहद जरूरी है। लेकिन पिछले कई वर्षो से स्ट्रीट लाइटें जगाई ही नहीं गई। लोगों ने अपने अपने घरों के खुद की लाइट लगाई हुई है। ताकि गलीयों में अंधेरा तो रहे।

बीसी रिजर्व

कुल वोट- 3919

पुरुष वोटर-2044

महिला वोटर-1875

एरिया : वार्ड नं. 3 में गुरदासपुर रोड, चंदर नगर, मुर्गी मोहल्ला, रेलवे लाइन आिद।

वार्ड 3 की महत्वपूर्ण जानकारियां

पानी जाम रहता हैं

मेडिकलस्टोर मालिक परमिंदर सिंह का कहना है कि बारिश के दिनों में इलाके में जलभराव हो जाता है। इलाके में हमेशा सीवरेज जाम रहता है। पानी जमा रहने के कारण जहां राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।

गंदगी से बुरा हाल

समाजसेवक राजीव खुल्लर का कहना है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ गंदगी जमा रहती है, जिसे उठाने कोई नहीं पहुंचता। कई दिनों तक दुर्गंध फैली रहती है। समस्या का समाधान होना चाहिए।

स्ट्रीट लाइट नहीं जलती

दुकानदाररामदास का कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का बुरा हाल है। रात के समय लाइट जलने के कारण हर समय वारदात का भय बना रहता है। कौंसिल को पहल के आधार पर ध्यान देना चाहिए।

सड़कंेे टूटी पड़ी हैं

बिजनेसमैनअश्विनी कुमार का कहना है कि इलाके की सड़कें टूटी पड़ी हैं। इनकी ओर लंबे समय से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा साफ-सफाई का भी बुरा हाल है। सीवरेज जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके चलते लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है।

सीवरेज जाम रहता

दुकानदारप्रेम कुमार का कहना है कि इलाके का सीवरेज डालते समय पाइप छोटी रखी गई है, जिसके चलते सीवरेज जाम रहता है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती हैं। वार्ड में स्वीपर महीने में एक बार ही दिखाई देता है, जिसके चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।

निकासी नहीं होती

दुकानदारराजिंदर कुमार का कहना है कि बारिश के दिनों में निकासी होने के कारण पानी घरों में घुस आता है। इसके अलावा सीवरेज ब्लाकेज की समस्या रहती है। वार्ड में कई जगह स्ट्रीट लाइट का भी प्रबंध नहीं है, जिससे हादसे का भय बना रहता है।

सीवरेज की समस्या

गृहणीसीता देवी का कहना है कि इलाके में सीवरेज की बहुत ज्यादा समस्या है। सीवरेज ब्लाक होने के कारण पानी गलियों तक में पहुंच जाता है। ऐसे में आने जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। सीवरेज की पाइपें छोटी होने के कारण इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

सफाई का प्रबंध नहीं

रिटायरकर्मचारी रतन चंद का कहना है कि इलाके में सफाई का कोई विशेष प्रबंध नहीं है। कई-कई दिन तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिन्हें हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचता। इसके अलावा नालियों में भी गंदगी जमा रहती है, जिसे हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जाता। स्वीपर कभी-कभार ही दिखता है।

बाशिंदों की आवाज

वार्ड की बात

नालियों की सफाई नहीं

रिटायरएमईएस कर्मी मोहिंदरपाल का कहना है कि वार्ड की नालियों में गंदगी की भरमार रहती है, जिससे हमेशा बीमारी फैलने का भय बना रहता है। इसके अलावा वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सफाई कर्मचारी कई दिनों तक दिखाई ही नहीं देते, जिससे बहुत ज्यादा परेशानी होती है।

गंदगी की समस्या

गृहणीगीता रानी का कहना है कि वर्तमान में इलाके में सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। वार्ड की गलियों में कई-कई दिन तक कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं पहुंचता, जिसके चलते दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस समस्या का पहल के आधार पर समाधान होना चाहिए।

एससी रिजर्व

कुल वोट- 2920

पुरुष वोटर-1802

महिला वोटर-1118

एरिया : आईटीआई, रेलवे स्टेशन काॅलोनी, नंगल कोटली, नाइयां दी गली, जोशी गली आदि।

वार्ड 3 की महत्वपूर्ण जानकारियां