पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्स मानने से बचाई जा सकती है कीमती जान

ट्रैफिक रूल्स मानने से बचाई जा सकती है कीमती जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कहादसों को रोकने के लिए दैनिक भास्कर की तरफ से चलाए गए महाअभियान के तहत सोमवार को लक्ष्मी देवी साहनी स्कूल में असेंबली में डायरेकटर अंबिका खंन्ना ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरत कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है।

ट्रैफिक रूल्स हमारे फायदे के लिए ही बनाए गए हैं और चौराहों पर खड़े होकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी हमारे फायदे का काम कर रहे हैं। उनके आदेश मानना सभी का फर्ज है। कुछ समस से हादसों में मरने वाले लोगों की तादाद बड़ी है। बढ़ रहे हादसों के पीछे रैश ड्राइविंग और नियमों का उल्लंघन मुख्य कारण है। अगर हम ट्रैफिक नियमों की पालना करें तो हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को वाहन चलाते समय हैलमेट पहनने, दस्तावेज साथ रखने, मोबाइल फोन का प्रयोग करने आदि की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल गुरइंदर कौर ने स्टूडेंट्स को कहा कि अगर हम ट्रैफिक नियमों को फालो करें तो हादसों को कम किया जा सकता है। इस लिए ट्रैफिक नियमों को मानना मजबूरी नहीं, प्रत्येक का फर्ज है। सड़क हादसों मे मरने वाले किसी किसी के अपने होते हैं। हादसों में जाने वाली कीमती जानों को छोटे छोटे ट्रैफिक नियमों को पालन करने से बचाया जा सकता है। स्टूडेंट्स को खुद तो नियमों का पालन करना ही चाहिए। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इन नियमों के प्रति अवेयर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। दैनिक भास्कर के महाअभियान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा समाजसेवी संगठनों को इस मुहिम का समर्थन कर सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर मोनिका, राजदीप, जसबीर कौर ने स्टूडेंट्स को को ट्रफिक के नियम बताए।

ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की शपथ लेते अंबिका खन्ना, स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स।