- Hindi News
- मैं प्रताप बाजवा को नहीं मानता कांग्रेस का पंजाब प्रधान: सेखड़ी
मैं प्रताप बाजवा को नहीं मानता कांग्रेस का पंजाब प्रधान: सेखड़ी
कांग्रेसीविधायाक अश्विन सेखड़ी ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को प्रधान मानने से साफ मना कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब प्रधान की मंजूरी के बगैर वीरवार शाम सभी 35 वार्डों में से 33 उम्मीदवारों को लिस्ट भी जारी कर दी है। वे सभी शुक्रवार को अपने नामांकन दर्ज करवाएंगे। परिषद के चुनाव के समय कांग्रेस की राजनीति भी गर्मा चुकी है।
इस तरह की फूट बहुत सारी चीजों की तरफ इशारा कर रही है। विधायक अश्विनी सेखड़ी ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों को बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए मात्र कुछ घंटे ही बचे हैं। प्रदेश प्रधान बाजवा की तरफ से शहर की किसी भी वार्ड के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। नामांकन के आखिरी दिन के कारण कांग्रेस प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह डिंपा के साथ मिलकर अपनी तरफ से कांग्रेसियों की लिस्ट पर शहर के सभी नेताओं की सहमती से मोहर लगा दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों में डर है कि कहीं पंजाब प्रधान लिस्ट में कोई फेरबदल कर दें। सेखड़ी ने तलखी वाले लहजे में कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने जिला के चार कांग्रेसी विधायकों को टिकटें दे दी। बटाला में वह पता नहीं क्यों कांग्रेस का बुरा हाल करने पर तुले हुए हैं। नॉमिनेशन के मात्र कुछ घंटे बचे है और एक भी कांग्रेसी का नॉमिनेशन नही हुआ।
इसके पीछे बाजवा की क्या सोच है, उन्हें नहीं पता। सेखड़ी ने कहा कि वे विधायक हैं और जनता ने ही उन्हें चुना है। अगर प्रताप बाजवा उन्हें विधायक का सम्मान नहीं दे सकते तो वह भी उन्हें पंजाब प्रधान नहीं मानते।
मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पार्टी का सिपाही हूं, पर जो काम बाजवा ने किया है। उसमें बाजवा प्रधान पद के काबिल नहीं है। सेखड़ी के ऐसा कहते ही,उनके सभी समर्थकों ने भी कहा कि उनमें से कोई बाजवा को प्रधान नहीं मानता।
पत्रकारों को जानकारी देते विध्याक अश्विनी सेखड़ी और उनके समर्थक।