पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी के वर्करों ने शहर में निकाली विजयी रैली

आम आदमी पार्टी के वर्करों ने शहर में निकाली विजयी रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में वर्करों ने काहनूवान में विजयी रैली निकाली।

इससे पहले पार्टी के सीनियर नेता जसपाल सिंह नेनोकोट, सचिव गुरदीप सिंह लाधुपुर, पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह नेनोकोट , कामरेड कर्म सिंह, रविंदर सिंह के नेतृत्व में वर्करों ने कस्बे में ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला। वर्करों के सिर पर टोपियां और गले में मफलर थे। केजरवील के समर्थकों ने रैली में शामिल नेताओं का हार डालकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान गुरनाम सिंह, भारत भूषण के अलावा बाबा जसविंदर सिंह, सतजीत सिंह, बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह कालाबाला, हरदीप सिंह वड़ैच, कुलबीर सिंह वड़ैच, दलजीत सिंह बेरी, सूबेदार सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, ठाकुर लेखराज, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, जगदीश सोनू, अरुण मसीह, रणजीत सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद थे।

बटालामें लड्‌डू बांटे गए

बटालामें आम आदमी पार्टी की बैठक कन्वीनर जोगिंदर अंगुराला के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में हुई जीत की खुशी में ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और लड्डू बांटे गए। प्रेस सचिव गुलशन सिंह सग्गू ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हुई ऐतिहासिक जीत दुनिया के इतिहास के सुनहरी पन्नों में दर्ज हो गई है। इस अवसर पर गुरमीत बाजवा, सुखविंदर धालीवाल, गुरविंदर चीकू, अमरीक खेहरा, राकेश मेहता, हरपाल राय, धीरज वर्मा, दलजीत सिंह तलवंडी रामा, सुखजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।