- Hindi News
- सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन मेहता के सदस्यों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन मेहता के सदस्यों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
गुरदासपुर|सिख स्टूडेंट्सफैडरेशन मेहता का शिष्टमंडल डीसी डा. अभिनव त्रिखा को मिला। शिष्टमंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने डीसी से संविधान की धारा 25-बी में संशोधन करने और सिखों के मामलों को हल करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रधान परमजीत सिंह, जिला प्रधान सुरिंद्रपाल सिंह संधू और महासचिव मेजर सिंह ने बताया कि देश को आजाद करवाने के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां सिखों ने दी हैं। देश को खुशहाल बनाने में भी उनका अहम योगदान है। उन्होंने मांग की कि धारा 25-बी में संशोधन कर सिखों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिखों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इस मौके पर बटाला के प्रधान सरबजीत सिंह, चंदनबीर सिंह बाजवा, शमशेर सिंह गिल, भूपिंदर सिंह, दलविंदर सिंह कोटला नवाब, गुरतेज सिंह शाह, गुरचरण सिंह, जर्मनजीत सिंह, कर्मजीत सिंह आदि मौजूद थे।