भास्कर मंच
वार्ड 7 में समस्याओं की भरमार, स्ट्रीट लाइटें जलती नहीं, पड़ा रहता है कचरा
वार्ड 7 के लोग बोले, सफाई कर्मियों की कमी और गंदकी के ढेरों से है परेशानी
शहरके वार्ड नंबर 7 में जाकर लोगों की मुश्किले जानी तो पता चला कि लोग कितने परेशान हैं। वे केवल मूलभूत सुविधओं के लिए ही तरस रहे हैं। साफ पानी, सफाई जैसी सुविधाओं से भी वे वंचित हैं। लोगों ने परिषद पर भेदभाव का आरोप लगाया और इलाके के पार्षद के कामकाज पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि पार्षद की ओर से क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। अगर जीत के बाद पार्षद लोगों तक पहुंचे और समस्याओं को हल कराएं तो जनता का विश्वास भी उनपर बना हमेशा रहेगा, लेकिन ऐसा कोई नहीं करता।
सीवरेज, लाइट, गंदगी, गलियां, नालियां आदि की समस्याएं बताई। लोग बोले, पार्षद के पास कई बार जा चुके हैं। पार्षद का कहना था कि मैं कुछ नहीं कर सकता। पहले भी यह वार्ड़ 7 ही थी और गांधी कैंप के नाम से जानी जाती है।
वार्डकी भूगौलिक स्थिति
पहलेइसमें 8 हजार के करीब वोट थी और शहर सबसे बड़ी वार्ड थी। अब इसके दो हिस्से किए गए है और इसी इलाके में से वार्ड नंबर 6 भी बना है। इस वार्ड की पहले महिला पार्षद कीमतो देवी थी। उनकी मृत्यु के बाद अंजु बाला को पार्षद बनाया गया। यह क्षेत्र भाजपा के खाते में रहा है और अब शायद शिअद इस पर अपनी दावेदारी जता दे। इसमें मुख्य रूप से दो सड़कें लगती हैं, जीटी रोड और माॅडल टाउन रोड़, इसमें सुहाग पैलेस वाली गली, जनक हलवाई वाली गली और एमडी पब्लिक स्कूल सहित पूरा क्षेत्र गांधी नगर कैंप का आता है।
गलियों की हो मरम्मत
संतोषने कहा कि सड़कंे टूटी हुई है। जो पिछले काफी समय से नही बनाई गई। गलियों में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। अब चुनाव गए है और नेता भी वोट मांगने गलियों में पहुंचने लगे हैं।
पीने का पानी होता है वेस्ट
रमेशकुमार ने कहा कि इलाके में पीने के पानी की समस्या लतो कई सालों से चली रही है। वाटर सप्लाई की पाइपों में लीकेज रहती है। सरकार का िकतना पानी व्यर्थ हो जाता है। यह पानी अगर लोगों के घरों में पहुंचान के प्रयास हों।
कचरा नहीं उठाते सफाईकर्मी
रमेशकलोत्रा ने बताया कि सफाई तो इलाके में होती नही है। हर जगह गंदा पानी खड़ा रहता है। सफाईकर्मी कचरा नहीं उठाते। जिसकी भैस उसकी लाठी वाले हालात बन चुके हैं। समस्याओं को लेकर वह कई बार परिषद जा चुके हैं, लेकिन हल नहीं हुआ।
गलियां टूटी पड़ी हैं
राजमित्रने बताया कि सारी गलियां टूटी हुई है, सीवरेज ज्यादातर ब्लॉक रहने के कारण सारा गंदा पानी घरों के बाहर इक्टठा हो जाता है। इससे बदबू फैली रहती है। इलाका पार्षद को कई बार इस समस्या के बारे में अगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
गलियों में गंदा पानी
राजकुमारने बताया कि इस इलाके में एक भी सीवरेज लाइन नहीं है। लोगों के घरों का गंदा पानी आखिर गलियों में ही आता है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से बहुत परेशानी है। कई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं है
कुछ नहीं करते पार्षद
वजिंदरकुमार ने कहा कि गांधी नंगर कैंप का बुरा हाल है। समस्याएं चाहे जितनी भी हों,लोगों के प्रति इलाका पार्षद की जिम्मेदारी बनती है और पिछले पार्षद ने आज तक कुछ नहीं किया। अगर पार्षद समय पर प्रयास करते तो लोगों की समस्याएं कम हो सकती थी।
लगा रहे हैं टैक्स पर टैक्स
राजिंदरभगत ने बताया कि वार्ड में समस्यांए ही समस्यांए है और जो बहुत पुराने समय से चली रही है, लोग नर्क सी जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। लोग मूलभूत सुविधाएं चाहते हंै, लेकिन सरकार किए गए वादों को भी पूरा नहीं करती। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रही है।
जीत के बाद समस्याओं का शीघ्र हो हल
नीलमने बताया कि हर बार चुनावों में नेता लोगों के पास आते हैं और बहुत सारे वादे कर चले जाते हैं। जीतने के बाद समस्याएं जस की तस ही रहती हैं। गरीब जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। जनता फिर वही समस्याओं से घिरी रहती है।
सफाई नहीं होती समय पर, डर रहता है बीमारी का
र|ोदेवी ने बताया कि सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। परिषद के सफाई सेवक कई दिनों तक कचरा नहीं उठाते। इससे इलाके में दुर्गंध फैलनी शुरू हो जाती है। लोगों को खुद पैसे देकर सफाई करानी पड़ती है। गर्मी के दिनों में बीमारी फैलने का भी डर रहता है।
एससी रिजर्व
कुल वोट- 3338
पुरुष वोटर-1771 महिला वोटर-1567
एरिया : जीटी रोड, मॉडल टाउन रोड, सुहाग पैलेसवाली गली, जनक हलवाई वाली गली, एमडी स्कूल क्षेत्र।
वार्ड 7 की महत्वपूर्ण जानकारियां
बारिश में जलभराव हो जाता है
डाॅ.धर्मपाल का कहना है कि इलाके की गलियां सड़क के नीचे हो चुकी हैं, जिसके चलते सड़क का पानी गलियों में पहुंच जाता है। बारिश में जलभराव की समस्या होती है। पानी की निकासी के लिए नालियों साफ रहें।
घरों तक नहीं आता पानी
बलदेवसिंह का कहना है कि वाटर सप्लाई की समस्या है। कई-कई दिन तक लोगों के घरों में पानी ही नहीं आता। ऐसे में बिजली मोटरे ही सहाहा है। जहां मोटरें नही हंै, वहां लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है।
सड़कें टूटी पड़ी हैं
बलविंदरसिंह का कहना है कि संगलपुरा रोड बुरी तरह से टूटी पड़ी है। सालों से इसकी रिपेयर नहीं कराई गई है। इसमें पड़े गहरे गड्ढों के कारण हमेशा हादसे होते रहते हैं। किसी ने ध्यान देने का प्रयास नहीं किया है।
नालों की सफाई नहीं होती
दुकानदारबब्बी का कहना है कि इलाके से गुजरने वाले नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। इसमें कूड़ा जमा रहने के कारण पानी आगे नहीं निकल पाता। बीमारी फैलने का भय बना रहता है। इसके अलावा इलाके में साफ-सफाई की समस्या भी काफी है।
खुद के पैसे से पुली बनाई
राकेशकुमार का कहना है कि बारिश के दिनों में निकासी होने के कारण पानी घरों तक में घुस आता था। सीवरेज ब्लाकेज की समस्या रहती है। लोगों ने खुद के पैसे खर्च कर गली के बाहर थड़ा बनवाया है ताकि इलाके में पानी भरने पाए।
नालियों में रहती है गंदगी
रविंदरमहाजन का कहना है कि वार्ड में सफाई की बहुत समस्या है। नालियों में गंदगी जमा रहती है, जिसे कई-कई दिन तक निकालने के लिए कोई नहीं पहुंचता। गलियों का निर्माण काफी समय से नहीं किया गया।
सफाई वाला नहीं आता
जेकेभूषण का कहना है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कोई सफाई सेवक इलाके में नहीं आता। सफाई होने के कारण नालियों में गंदगी जमा रहती है। इससे हर समय बीमारी फैलने का भय बना रहता है। कौंसिल को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
गलियों की मरम्मत नहीं हुई
जसपालसिंह का कहना है कि इलाके के कई हिस्सों में लंबे समय से गलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा वार्ड की गलियों में साफ-सफाई की भी समस्या है। कई दिनों तक कूड़ा हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचता, जिससे परेशानी झेलनी पड़ती है।
जनता की आवाज
वार्ड की बात
सीवरेज की हालत है खराब
रिटायरबैंक कर्मी सतीश कुमार का कहना है कि इलाके में सीवरेज की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने खुद के पैसे खर्च कर घरों में गटर बनवा रखे हैं। इसके अलावा साफ-सफाई के लिए कर्मचारी तैनात नहीं हैं। इसके चलते गलियों में कूड़ा-कचरा बिखरा रहता है, जिसे कई-कई दिनों तक हटाया नहीं जाता।
स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं
तरसेममहाजन का कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइट की सबसे बड़ी समस्या है। स्ट्रीट लाइट होने के कारण रात के समय हमेशा वारदात का भय बना रहता है। इसके अलावा लाइट होने के कारण रात को काम से लौटने वालों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
रिजर्व जनरल
कुल वोट- 1930
पुरुष वोटर-1012
महिला वोटर-918
एरिया : छत्ती खूही वाली गली का हिस्सा, रेलवे लाइन का इलाका, संगलपुरा रोड, टैंट हाउस वाली गली।
वार्ड 7 की महत्वपूर्ण जानकारियां