वुड ब्लॉसम स्कूल में खेल समारोह
वुडब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल में 10वां वार्षिक खेल समारोह करवाया गया,जिसमें बीयूसी कॉलेज के पूर्व डीपी प्रो.ओम प्रकाश मुख्यातिथि थे, जबकि स्कूल के एमडी डाॅ. एसएस निज्जर विशेष मेहमान थे। स्कूल के एमडी डाॅ. सतनाम सिंह निज्जर ने कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। मुख्यातिथि प्रो. ओम प्रकाश ने बच्चों को बताया किस प्रकार खेल बच्चों के लिए भविष्य में कामयाबी का रास्ता निकालते हैं।