पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल में स्टूडेंट्स ने मातृ पितृ दिवस मनाया

डीएवी स्कूल में स्टूडेंट्स ने मातृ-पितृ दिवस मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वदेशीजागरण मंच की तरफ से डीएवी स्कूल किला मंडी में माता-पिता पूजा समारोह कराया गया। स्टूडेंट्स के साथ माता-पिता ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच के प्रोफेसर शिवराजन पुरी ने कहा वेलेनटाइंस-डे के विरोध में यह दिवस मनाया जाए। हमारे समाज में पश्चिमी सभ्यता के रंग को उतारना जरूरी हो गया है। एक सोची समझी साजिश के तहत वेलेनटाइंस-डे जैसे दिन को देश में बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। आज युवा भटक चुका है और वह अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा है।

बच्चे अपने माता पिता का आदर भूलते जा रहे हैं। स्टूडेंट्स ने अपने माता-पिता का पूजन करके आर्शीवाद लिया। इस मौके पर संयोजक लाली कंसराज, मुनीष महाजन,अरुण जुलका, कमलजीत सिंह, कृष्ण भारद्वाज, प्रवीण कुमारी, शीला, अंजू, सुमन, आशा के अलावा स्कूल का टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित था।

डीएवी स्कूल में माता पिता की पूजा करते हुए स्टूडेंट्स।