पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे को वारिसों के हवाले किया

बच्चे को वारिसों के हवाले किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|जिला बालभलाई कमेटी द्वारा एक लावारिस बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जिला बाल भलाई कमेटी संगरूर के चेयरमैन परमिंदर कुमार लौंगोवाल ने बताया कि गत दिनों जिला बाल सुरक्षा कमेटी के लीगल एडवाइजर सिंदर सिंह को भवानीगढ़ बस स्टैंड पर राहुल नामक बच्चा लावारिस हालत में मिला था। कमेटी ने इस बच्चे को चिलड्रन होम राजपुरा भेज दिया था। लगभग एक माह के बाद राहुल के परिजनों का पता चल गया है। राहुल का पिता नर बहादर चाचा धन बहादर यहां पहुंचे। इस संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के बाद राहुल को उसके परिजनों के हवाले करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर नवनीत सेखों, पूजा रानी, बलदेव कुमार, सिंदर धालीवाल, ज्योति रानी मौजूद थे।