- Hindi News
- दूसरी बार चेयरमैन बने रूपिंदर सिंह रंधावा
दूसरी बार चेयरमैन बने रूपिंदर सिंह रंधावा
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)
मार्केटकमेटी के नवनियुक्ति चेयरमैन रूपिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को रस्मी तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर मार्केट कमेटी में समारोह का आयोजन किया गया था इसमें अकाली दल के महासचिव और सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा , वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि नवनियुक्ति चेयरमैन रूपिंदर रंधावा ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपनी ड्यूटी को तनदेही से निभाया है। जिस कारण पार्टी ने लगातार दूसरी बार चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। चेयरमैन रूपिंदर रंधावा ने कहा कि क्षेत्र में किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मौके पर कौर सिंह ढिल्लो को सरपरस्त नियुक्ति किया गया। इस दौरान उप चेयरमैन जगदीश सिंह, तेजा सिंह कमालपुर, हरप्रीत ढींडसा , जसबीर दियोल, हरविन्द्र काकड़ा, काका सारों, कृष्णा गर्ग, परमजीत कौर विर्क, जत्थेदार निर्मल सिंह घराचों, जोगा सिंह, गुरतेज सिंह झनेड़ी, मनजीत सिंह थे।
भवानीगढ़ में चेयरमैन का पदभार संभालते रूपिंदर सिंह रंधावा।