- Hindi News
- मार्शल आर्ट के विजेता खिलाड़ियोें का सम्मान
मार्शल आर्ट के विजेता खिलाड़ियोें का सम्मान
संगरूर|वार हीरोजस्टेडियम में चल रहीं 60वीं पंजाब राज स्कूल्स गेम्स में सके मार्शल आर्ट लड़कों के मुकाबले बुधवार को समाप्त हो गए। अंडर-14 वर्ग में जिला रोपड़ ने पहला स्थान और अमृतसर ने दूसरा स्थान, अंडर-17 वर्ग में अमृतसर पहले जालंधर दूसरे स्थान, अंडर- 19 वर्ग में पटियाला ने पहला रोपड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को इनाम बांटने की रस्म मार्केट कमेटी भवानीगढ़ के चेयरमैन रूपिंदर सिंह रंधावा ने निभाई। मौके पर गुरमीत सिंह एईओ, लेक्चरर जतिंदर सिंह, जवाहर लाल, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह गोल्डी तूर, मेजर सिंह, सुरजीत सिंह, राम लाल, चमकौर सिंह, अमरीक सिंह, इंद्रपाल सिंह, संजीव शर्मा, अमनदीप सिंह, हरजिंदर, गुरशरण सिंह, जीवन कुमार, हरकेश कुमार, कांता रानी, कुलवीर कौर, रकेश कुमार, तारा सिंह, विकास वडेरा, शंभू सागर, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, मुनीश उपस्थित थे।
संगरूर: विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए गणमान्य