पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों को 29 विभाग सौंपने की मांग

पंचायतों को 29 विभाग सौंपने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठसंघर्षशील संगठनों के साझे मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक स्वतंत्र भवन में हुई। बैठक के प्रधानगी मंडल में कामरेड संपूर्ण सिंह छाजली, बशेशर राम, तारा सिंह फगूवाला, धर्मपाल सुनाम, रघवीर सिंह भवानीगढ़ मंगत राम लोंगोवाल शामिल थे।

इस मौके पर विचार चर्चा मंच के कन्वीनर बशेशर राम ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनमोहन सरकार की नीतियों को ही अधिक जोर-शोर के साथ लागू किया जा रहा है। बैठक के दौरान मांग की गई कि पंचायतों को 29 विभाग सौंपने का फैसला लागू किया जाए, मनरेगा को कमजोर करने की योजनाएं खत्म की जाएं, 44 45वीं किरत कांफ्रेंस की सिफारिशों के अनुसार कम से कम मजदूरी 15 हजार रुपए मासिक की जाए, प्रॉपर्टी टैक्स वापस लिया जाए, सरकारी निजी जायदाद नुकसान रोकू बिल रद्द किया जाए, दलित छात्रों को वजीफा अन्य सुविधाएं दी जाएं, बिजली के रेट बस किराए कम किए जाएं।

बैठक को सुखदेव शर्मा, एडवोकेट किरणजीत सिंह सेखों, हरभगवान भीखी, करनैल सिंह जखेपल, निर्मल सिंह बटडिय़ाणा, रघवीर सिंह भवानीगढ़ आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके राज अकोई, शाम लाल गगड़पुर, भजन सिंह रंगीयां, विशाखा सिंह मौड़, निरंजन सिंह सफीपुर, बलवीर सिंह धूरी, नाहर सिंह, ब्रह्म देव उगराहां मौजूद थे।