पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 150 लोगों का हुआ मुफ्त हैपेटाइटस टेस्ट

150 लोगों का हुआ मुफ्त हैपेटाइटस टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)

गांवघराचों के गुरुद्वारा अकाल सहाए में नवकिरण वेलफेयर सोसायटी ने सरस्वती गैस्ट्रो केयर सेंटर पटियाला के सहयोग से हैपेटाइटस बी सी (काला पीलिया) की जांच करने संबंधी गांव के करीब 150 लोगों के खून के टेस्ट मुफ्त किए गए।

इस मौके पर विशाल गर्ग जिला मैनेजर कोऑपरेटिव बैंक संगरूर मुख्य मेहमान थे। कैंप में सरकारी सिविल अस्पताल संगरूर के पैथोलॉजी विभाग के मुख्य डॉक्टर इंद्रजीत सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। डा. सिंह ने कहा कि पंजाब में काला पीलिया की बीमारी काफी ज्यादा बढ़ रही है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को तीन से माह के बाद अपने खून की जांच जरूर करवानी चाहिए। इस मौके पर गुरनैब सिंह रोही, गुरदर्शन सिंह मिंटू, सुखविंदर सिंह बडरूखां उप प्रधान यूथ अकाली दल, गुरतेज सिंह झनेड़ी प्रधान ट्रक एसोसिएशन, रघबीर सिंह घराचों , कृष्ण सिंह सचिव, संदीप चांदला, नरिंदर सिंह पीआरओ, राजन गखड़, कविशर जीवन सिंह, गुरचरण सिंह भूषण, मेजर सिंही, दलजीत सिंह, राजिंदर राजू, हरदीप सिंह सोढ़ी, परमजीत सिंह थे।(लखविंदरपाल)

भवानीगढ़ में कैंप के दौैरान खून का सैंपल लेते हुए।