पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी का गठन

जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीगढ़ के गांव घराचों में बैठक करते हुए दलित भाईचारे के लोग

भास्कर न्यूज | भवानीगढ़ (संगरूर)

गांवबालद कलां में दलितों के रिज़र्व कोटे की पंचायती जमीन का हक लेने के लिए छेड़े गए संघर्ष के सफल होने पर क्षेत्र के दूसरे गांवों के दलित भी जागरूक होने लगे हैं। अब गांव घराचों के दलितों ने एकजुट होकर पंचायती जमीन में से अपने हक की जमीन लेने के लिए जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी का गठन करके पदाधिकारी चुने हैं।

सर्वसम्मति से मघर सिंह को प्रधान, हाकम सिंह को उप प्रधान, मलकीत सिंह को सचिव, निर्मल सिंह को खजानची चुना गया है। जबकि सरूप सिंह, बल्ला सिंह, अमर सिंह, पाल सिंह, जगी सिंह, लछमण सिंह, रणजीत सिंह, चमकौर सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, भोला सिंह, बबली सिंह पंच, जगतार सिंह काला, लाभ सिंह, चरणा सिंह को इस कमेटी में सदस्य लिया गया है। प्रधान मघर सिंह ने बताया कि गांव घराचों में पंचायती जमीन 180 एकड़ है, जिसमें 33 प्रतिशत के हिसाब से दलितों के हिस्से करीब 60 एकड़ आती है। मई माह में हाड़ी के सीजन के दौरान अपने हिस्से की जमीन प्राप्त करने के लिए बोली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव बालद कलां में दलितों के संघर्ष को मिली जीत से उनके गांव के दलितों ने भी जमीन प्राप्त करने का मन बना लिया है। जबकि पहले समय के दौरान दलितों की जमीन पर जनरल वर्ग के लोग ही खेती करते रहे हैं परंतु अब दलितों के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए दलित खुद खेती करेंगे। (लखविंदरपाल गर्ग)