- Hindi News
- पानी की निकासी नहीं होने पर लगाया संगरूर पटियाला मार्ग पर जाम
पानी की निकासी नहीं होने पर लगाया संगरूर-पटियाला मार्ग पर जाम
शनिवार को संगरूर-पटियाला मार्ग पर जाम लगाते हुए लोग।
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)
शहरमें पानी की निकासी नहीं होने से गुस्साए लोगों के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने भी संगरूर-पटियाला मुख्य सड़क पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी करीब तीन घंटे तक धरने पर डटे रहे।
इस मौके पर जत्थेदार परशोतम सिंह फगूवाला, गुरविंदर सिंह शहरी प्रधान शिअद, रणजीत सिंह तूर सीनियर कांग्रेसी नेता, अवतार सिंह तारी आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि शहर में पानी की निकासी के प्रबंध करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई थी परंतु अभी भी पानी की निकासी नहीं होने के कारण शहरवासी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से शहर के मुख्य बाजार में टाइलें लगाने के कारण अब शहर में पानी खड़ा होने की बजाए नीचले स्तर के बाजारों में स्थित दुकानों घरों में घूस रहा है।
यूथ अकाली नेता हरविंदर सिंह गोल्डी तूर, गुरमीत सिंह, भरपूर सिंह, हरजीत सिंह बीटा, करनैल सिंह, अमरीक सिंह, सोम प्रकाश शर्मा, गुरदीप सिंह, मंगल ढिल्लों, नाहर सिंह नारी, सतगुर सिंह नमोल, हरप्रीत सिंह बाजवा, रिंकू नागरा ने कहा कि शहर में पानी की निकासी का पक्का प्रबंध किया जाए।
इस दौरान धरने वाली जगह पर पहुंचे तहसीलदार अवतार सिंह मक्कड़, नायब तहसीलदार राजेश नहिरा, नगर कौंसिल के ईओ राजेश कुमार ने पानी की निकासी का जल्द योगय प्रबंध करने का भरोसा दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। (लखविंदरपाल)