फाइनेंसर ने चलाई गोलियां, चार जख्मी
भास्कर न्यूज | भवानीगढ़ (संगरूर)
नएबस स्टैंड पर रविवार को हुई गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें से तीन व्यक्तियों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भेज दिया गया है। एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने जख्मी व्यक्तियों के बयान के आधार पर फाइनेंसर पर गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
शहर निवासी काली हाकम मुगल ने बताया कि उन्होंने फाइनांसर डैनी के पास अपना मोटरसाइकिल गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे लिए थे। जिसका ब्याज भी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि फाइनांसर उनकी दुकान पर आकर मोटरसाइकिल छुड़वाने के लिए दबाव डालने लगा तंग-परेशान करने लगा। रविवार को हम अपने साथियों के साथ नए बस स्टैंड पर स्थित फाइनांसर की दुकान पर बात करने के लिए गए तो फाइनांसर पहले से ही बंदूक लेकर खड़ा था। उसने बंदूक से उन पर गोली चला दी। जिस कारण उनके साथी नीटा, बिट्टू (दोनों सगे भाई), विजय के अलावा वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे बेअंत सिंह को गोली लगने के कारण जख्मी हो गए। जख्मी नीटा, बिट्टू, विजय को पटियाला के अस्पताल भेज दिया गया है। जिनमें से नीटा की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
इस संबंधी थाना मुखी इंस्पेक्टर रजेश स्नेेही ने बताया कि इन दोनों पार्टियों का फाइनांस को लेकर आपस में झगड़ा था। फाइनांसर गुरप्रीत उर्फ डैनी ने रविवार को चार फायर कर दिए। उन्होंने बताया कि घायल विजय के बयान के आधार पर गुरप्रीत उर्फ डैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (लखविंदरपाल)
भवानीगढ़ में अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ जांच करने पहुंची पुलिस।