पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने ली खेतीबाड़ी की जानकारी

स्टूडेंट्स ने ली खेतीबाड़ी की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीगढ़ (संगरूर)|गुरु गोबिंदसिंह पब्लिक स्कूल घराचों के छात्रों ने पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र रौणी (पटियाला) में लगाए गए किसान मेले में भाग लेकर खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी हासिल की। प्रिंसिपल चरणजीत कौर ने बताया कि स्कूल के 50 छात्रों ने मेले में भाग लिया। छात्रों ने नए बीजों, खेतीबाड़ी के आधुनिक औजारों, खुंभ की काश्त, डेयरी फार्मिंग, पानी की बचत, वाष्पीकरण कोल्ड स्टोर, पोली नेट, सिंचाई के लिए टपका प्रणाली, ग्रीन हाऊस इफैक्ट, सोलर ऊर्जा, बिजली की बचत, मिट्टी की जांच करने के ढंग, फलों के बीज, पशुओं की दवा, कीटनाशक दवाएं आदि के बारे में जानकारी हासिल करके अपने ज्ञान में इजाफा किया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सरोज गर्ग ने कहा कि मेले में हासिल की गई जानकारी छात्रों के लिए भविष्य में काफी फायदेमंद सिद्ध होगी। मौके पर सिमरजीत कौर, हरप्रीत कौर, बलजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह मौजूद थे। (लखविंदरपाल गर्ग)