मित्तल बने अग्रवाल सभा के प्रधान
भवानीगढ़ (संगरूर)|अग्रवाल सभाभवानीगढ़ के हुए चुनाव में वरिंदर कुमार मित्तल को सभा का प्रधान बनाया गया है। सीनियर उप-प्रधान सरजीवन गर्ग, प्रेम चंद गर्ग ट्विंकल गोयल को उप प्रधान, खजानची प्रदीप मित्तल, बलदेव गर्ग को सहायक खजानची, महासचिव सत्तपाल कांसल को बनाया गया है। इस मौके पर डा. कश्मीरी लाल मित्तल, मंगलेश गोयल, बबलेश गोयल, कपिल गर्ग, अशोक कुमार, हेमराज गर्ग, दर्शन मित्तल, सोमनाथ गर्ग मौजूद थे। (लखविंदरपाल गर्ग)