धरने पर डटे रहे मनरेगा कर्मचारी
मनरेगाकर्मचारियों को यूनियन की अगुवाई में एडीसी डी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, जबकि कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर गई है।
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान संजीव कुमार काकड़ा ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले 20 दिनों से कलम छोड़ हड़ताल पर हैं पूरा कामकाज ठप पड़ा है परंतु सरकार ने उनकी मांगों पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों से बहुत कम वेतन पर काम करवाकर उनका शोषण किया जा रहा है। महंगाई के दौर में कर्मचारियों को भारी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से विकास भवन मोहाली में राज्य स्तरीय धरना भी शुरू किया जाएगा।धरने को जसवीर सिंह जस्सी, अमनदीप सिंह संगरूर, सुखविंदर सिंह लहरा, दर्शन सिंह भवानीगढ़, तरसेम कुमार सुनाम, सोमजीत सिंह दिड़बा, मनजीत सिंह शेरपुर, बलजीत सिंह धूरी, बलवीर सिंह मालेरकोटला-1, गुरप्रीत सिंह मालेरकोटला-2, जसवीर सिंह अनदाना, अमरजीत सिंह एपीओ, धर्मवीर सिंह सीए आदि ने भी संबोधित किया।
संगरूर में एडीसी डी कार्यालय के सामने धरने पर डटे मनरेगा कर्मचारी।