15 से चलेगा भाजपा का मेंबरशिप अभियान
संगरूर|भाजपा युवामोर्चा जिला संगरूर की बैठक युवा मोर्चा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल की अगुवाई में हुई, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के मालवा जोन के इंचार्ज सुमित सबरवाल विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पार्टी के मैंबरशिप अभियान को लेकर विचार किया गया। सबरवाल ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा पूरे पंजाब में करीब 3 लाख सदस्य बनाएगा। जिला प्रधान दियोल ने बताया कि जिले में करीब 15 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15, 16, 17 दिसंबर को जिले के विभिन्न कॉलेजों अन्य शैक्षिक संस्थाओं में मैंबरशिप अभियान चलाया जाएगा। इस मौके मनप्रीत सिंह जिला मैंबरशिप इंचार्ज, तरसेम खटड़ा जिला महामंत्री, सचिन भारद्वाज जिला उपप्रधान, बिक्रमजीत सिंह विक्की सरपंच भड़ों, दिलेश शर्मा मंडल प्रधान मालेरकोटला, बिट्टू पंनवां मंडल प्रधान भवानीगढ़, गुरप्रीत सिंह मंडल प्रधान संगरूर देहाती, गौरव गाबा मंडल प्रधान संगरूर, नितिन गुप्ता जिला सचिव, गुरप्रीत गोपी प्रेस सचिव आदि मौजूद थे।