- Hindi News
- उम्मीदवार चुनने के लिए कांग्रेस बनाएगी कमेटी
उम्मीदवार चुनने के लिए कांग्रेस बनाएगी कमेटी
जिलाकांग्रेस कमेटी की बैठक जिला प्रधान माई रूप कौर बागडिय़ां की प्रधानगी में सोमवार को हुई। इसमें विधायक ब्रह्म महिंदरा सिंह इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी संगरूर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे एजेंडे नगर काउंसिल चुनाव संबंधी विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर ब्रह्म महिंदरा सिंह ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक वर्कर जिला कांग्रेस कमेटी से उम्मीदवारी के फार्म लेकर भरें। इसके बाद इन उम्मीदवारों की मदद के लिए पार्टी द्वारा प्रत्येक हलके में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी उम्मीदवार को पार्टी टिकट लेने में सहायता करेगी। इस कमेटी में संबंधित हलके का पार्टी विधायक या उस हलके से विस चुनाव लड़ने वाला पार्टी नेता, ब्लाक इंचार्ज, कांग्रेस कमेटी का जिला प्रधान, ब्लाक प्रधान और जिला इंचार्ज शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेशों के अनुसार ही जिला कांग्रेस कमेटी की यह बैठकें हो रही हैं।
पूर्व सांसद विजय इन्द्र सिंगला ने वर्करों से अपील की कि नगर काउंसिल चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जीत को यकीनी बनाने के लिए एकजुटता दिखाई जाए। माई रूप कौर बागडिय़ां ने कहा कि बूथों पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाए ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। मौके पर पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा, वरिंदर पंनवा ब्लाक प्रधान भवानीगढ़, महिंदरपाल भोला ब्लाक प्रधान संगरूर, भूपिंदर सिंह, भल्ला सिंह, हरजिंदर सिंह, लखमीर सिंह, चमकौर सिंह, सिमरजीत सिंह, नत्थू लाल ढींगरा, राजिंदरपाल सिंह, दर्शन कांगड़ा, जगविंदर काला, जरनैल सिंह, जसदीप चौहान, सत्तपाल सिंह, सुभाष कंडा, परमिंदर सिंह रिंकू, महेश कुमार मेशी, डा. सोम प्रकाश मौजूद थे।