पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के शहरों में शिअद भाजपा पर भारी

जिले के शहरों में शिअद भाजपा पर भारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके आठ नगर काउंसिलों और एक नगर पंचायत के चुनाव के मद्देनजर अकाली-भाजपा में धूरी नगर काउंसिल को छोड़ कर सभी जगह पर समझौता हो गया है। सभी शहरों में शिअद भाजपा पर भारी रही है। हालांकि भाजपा के आला नेताओं की ओर से पहले दहाड़ लगाई जा रही थी कि भाजपा 50 प्रतिशत से कम पर शिअद के साथ कोई समझौता नहीं करेगी, परंतु भाजपा नेताओं की दहाड़ पानी के बुलबुले की तरह दब गई।

बता दें कि संगरूर जिले के अधीन संगरूर, सुनाम, लहरागागा, भवानीगढ़, लौंगोवाल, धूरी, मालेरकोटला, अहमदगढ़ नगर काउंसिल और अमरगढ़ नगर पंचायत के लिए चुनाव लड़े जाने हैं। ऐसे में गठबंधन के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी में भी चुनाव को लेकर उत्साह है और जिले के लोग भी चुनाव में गहरी रुचि दिखा रहे हैं।

गठबंधन में सीटों में बंटवारे को लेकर बात की जाए तो संगरूर के कुल 27 वार्ड में से अकाली दल 14, भाजपा 13, सुनाम के कुल 23 वार्ड में से अकाली दल 12, भाजपा 9, लहरागागा के कुल 15 वार्ड में से अकाली दल 9, भाजपा 6, मालेरकोटला के कुल 33 वार्ड में से अकाली दल 27, भाजपा 6, लौंगोवाल के कुल 15 वार्ड में से अकाली दल 12, भाजपा 3, अहमदगढ़ के कुल 17 वार्ड में से अकाली दल 11, भाजपा 6, भवानीगढ़ के कुल 15 वार्ड में से अकाली दल 10, भाजपा 5 जबकि अमरगढ़ नगर पंचायत के कुल 11 वार्ड से अकाली दल 7 और भाजपा 4 पर चुनाव लड़ेगा।

सीटों के बंटवारे के आंकड़े पर गौर की जाए तो जिले की सभी शहरों में शिअद भाजपा पर भारी रही है। कुछ नगर काउंसिल तो ऐसी हैं जहां भाजपा को 20 प्रतिशत सीटें भी नहीं दी गई हैं।

जिनमें जिले की सबसे बड़ी नगर काउंसिल मालेरकोटला में भाजपा को महज 18 प्रतिशत सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। इसी तरह लौंगोवाल में भी भाजपा को 20 प्रतिशत सीटें ही मिली हैं।

धूरी नगर काउंसिल को छोड़कर अकाली-भाजपा में सभी सीटों पर हुआ समझौता

12 और 14 में अकाली-भाजपा आमने-सामने

संगरूरके 12 वार्ड और 14 वार्ड को लेकर भाजपा ने कड़ा रूख दिखाया है। समझौते के अनुसार 12 नंबर वार्ड भाजपा को दिया गया था जबकि 14 नंबर वार्ड अकाली दल के हिस्से आया था जो भाजपा को मंजूर नहीं था। ऐसे में इन दोनों वार्ड में अकाली दल और भाजपा आमने-सामने होंगे। भाजपा के जिला महा सचिव सरजीवन जिंदल ने बताया है कि दोनों वार्ड में दोनों ही दल अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। 26 नंबर वार्ड में भाजपा ने अभी अपना उम्मीदवार ऐलान नहीं किया है।