पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान के भोग डाले

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान के भोग डाले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)

गांवघराचों में संत बाबा फकीरा दास जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे तीसरे समागम के दौरान चांद पत्ती बाहरले डेरे में हवन यज्ञ करवाने के बाद श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के भोग डाले गए।

इस मौके पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने विशेष तौर पर शिरकत की। ढींढसा ने डेरे के लिए 1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया।

सरहदिया आचार्य श्री पंकज महाराज नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश वालों ने हवन यज्ञ करवाया। डेरे के मुखी महंत बाबा मनोहर दास ने ढींढसा गर्ग को सम्मानित किया। इस मौके सरपंच गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह घराचों , अविनाश राणा, जोगा सिंह फगूवाला, हरजिंदर सिंह गग्गी संघरेड़ी, रघबीर सिंह घराचों , धन्ना सिंह, परमजीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरचरण सिंह आदि मौजूद थे। (लखविंदरपाल)

भवानीगढ़ के गांव घराचों में हवन यज्ञ में मौजूद श्रद्धालु।