- Hindi News
- काउंसिल चुनाव को लेकर अमले की रिहर्सल 15, 19 और 24 फरवरी को
काउंसिल चुनाव को लेकर अमले की रिहर्सल 15, 19 और 24 फरवरी को
नगरकाउंसिल चुनाव को लेकर चुनाव अमले की रिहर्सल 15, 19 24 फरवरी को होगी। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी अर्षदीप सिंह थिंद ने बताया कि चुनाव कमीशन पंजाब द्वारा नगर निगम काउंसिल/नगर पंचायत चुनाव संबंधी जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार चुनाव प्रक्रिया का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी जरूरी स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। 15 फरवरी को पोलिंग स्टाफ की पहली रिहर्सल, दूसरी रिहर्सल 19 फरवरी को तीसरी रिहर्सल 24 फरवरी को होगी। पोलिंग स्टाफ को इस दिन चुनाव सामग्री भी दी जाएगी।
डीसी ने चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त किए प्रेजाइडिंग अधिकारी, एपीओ या पोलिंग अधिकारियों को हिदायत दी कि वह समय पर चुनाव रिहर्सलों में शामिल होना यकीनी बनाएं चुनाव कमीशन की हिदायतों की पूरी तरह से पालना करें।
उन्होंने बताया कि नगर काउंसिल संगरूर के लिए रिहर्सल प्रेम सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 बजे होगी।
नगर काउंसिल भवानीगढ़ की रिहर्सल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के भवानीगढ़ में सुबह 10 बजे, लौंगोवाल नगर काउंसिल की रिहर्सल सब तहसील कार्यालय लौंगोवाल में सुबह 10 बजे, सुनाम नगर काउंसिल के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुनाम में सुबह 10 बजे, लहरागागा नगर काउंसिल के लिए बाबा हीरा सिंह भट्ठल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लहरागागा में सुबह 10 बजे, धूरी नगर काउंसिल के लिए न्यू तहसील कांप्लेक्स नजदीक बेनड़ा धूरी में सुबह 10 बजे, मालेरकोटला नगर काउंसिल के लिए मालेरकोटला क्लब में सुबह 10 बजे, अहमदगढ़ नगर काउंसिल के लिए गांधी हाई स्कूल में सुबह 9 बजे अमरगढ़ नगर पंचायत के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमरगढ़ में सुबह 9 बजे होगी।