- Hindi News
- संगरूर में 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किए दाखिल
संगरूर में 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किए दाखिल
जिलासंगरूर की 8 नगर काउंसिलों और 1 नगर पंचायत के कुल 177 वार्डों के लिए 25 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन जिले में 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी विनोद कुमार गागट ने बताया कि संगरूर नगर काउंसिल के लिए 6 उम्मीदवारों, नगर काउंसिल भवानीगढ़ के लिए 3, नगर काउंसिल सुनाम के लिए 11, नगर काउंसिल धूरी के लिए 9, नगर काउंसिल मालेरकोटला के लिए 20, नगर काउंसिल अहमदगढ़ के लिए 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया है।