पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद सरकार ही नशा तस्करी को बढ़ावा दे रही है : किसान यूनियन

शिअद सरकार ही नशा तस्करी को बढ़ावा दे रही है : किसान यूनियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भवानीगढ़ (संगरूर)

भारतीयकिसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब सरकार से किसानों खेत मजदूरों की मांगें मनवाने के लिए 17 सितंबर को मोगा में लोक जगाओ रैली की जा रही है। इस संबंधी गांव राजपुरा, झनेड़ी, घराचों, नागरा आदि गांवों में किसानों को लामबंद करने के लिए राज्य प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां, अजैब सिंह लक्खेवाल ब्लाक प्रधान, जगतार सिंह कालाझाड़ महा सचिव की अगुवाई में रैलियां की गई।

गांव घराचों में किसानों को संबोधित करते हुए जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि राज्य की अकाली सरकार ही पंजाब में नशा तस्करी को बढ़ावा देकर नौजवान पीढ़ी को बर्बाद करने में लगी हुई है। किसानों खेत मजदूरों की बर्बादी के अलावा कैंसर, काला पीलिया जैसी भयानक बीमारियों के लिए भी पंजाब सरकार ही जिम्मेदार है क्योंकि सरकार पानी को दूषित कर रहे पूंजिपतियों का साथ दे रही है। उन्होंने बताया कि किसान खेत मजदूर पक्षीय कर्ज कानून बनाने कर्ज खत्म करने, काटे गए प्लाटों के कब्जे दिलाने, मनरेगा के कार्यों के बकाए देने, खेत वाली मोटरों के लिए लोड की फीस 1200 रुपए करने आदि मांगों को लेकर मोगा में रैली की जा रही है। इस मौके गांव घराचों के सरपंच गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह सोढ़ी, बीरइंद्र सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, बघेल सिंह, सतविंदर सिंह, जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह, मक्खन सिंह, नरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, निरभय सिंह, अमर सिंह, नैब सिंह, लाभ सिंह, प्रगट सिंह, मक्खन सिंह घराचों, गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे। (लखविंदरपाल गर्ग)

भवानीगढ़ के गांव घराचों में किसानों को संबोधित करते जोगिंदर उगराहां।