राज कुमार जखेपल बने जिला प्रधान
संगरूर|खेतीबाड़ी सबइंस्पेक्टर एसोसिएशन जिला संगरूर की बैठक मंगलवार को गुरमेल सिंह सिद्धू की प्रधानगी में खेतीबाड़ी कार्यालय संगरूर में हुई। इस मौके पर जिला संगरूर की कमेटी सर्वसम्मति से चुनी गई। जिसके तहत एसोसिएशन का जिला प्रधान राज कुमार जखेपल को चुना गया। जबकि ब्लाॅक धूरी से जागर सिंह, मालेरकोटला-अहमदगढ़ ब्लाॅक से बलविंदर सिंह, संगरूर से लाल सिंह, धशपाल अरोड़ा दर्शन सिंह मंडेर, सुनाम से मनोहर सिंह, लहरागागा से नाहर सिंह, भवानीगढ़ से जोरा सिंह को बतौर सदस्य चुना गया। एसोसिएशन का जिला खजांची मनोहर सिंह यशपाल अरोड़ा जबकि जिला सचिव दर्शन सिंह मंडेर को लिया गया। जिला सचिव दर्शन सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के पहले प्रधान गुरमेल सिंह सिद्धू प्रमोट होकर खेतीबाड़ी विस्तार अधिकारी बन गए हैं इसलिए राज कुमार जखेपल को एसोसिएशन का जिला प्रधान चुना गया है।