पटेल हाऊस ने जीती ट्राॅफी
भवानीगढ़ (संगरूर)|हैरिटेज पब्लिकस्कूल में खेल दिवस मनाया गया। पटेल हाऊस (सदन मास्टर दीपक कुमार डिप्टी हाऊस मास्टर मोनिंदर कौर) ने सबसे अधिक अंक प्राप्त करते हुए ओवरऑल ट्राफी अपने नाम की। शतरंज, भाला फेंकने, थ्री लैग दौड़ में नेहरू हाऊस, टेबल टेनिस, गोला फेंकने, रस्सा-कस्सी में गांधी गाऊस, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल, ऊंची छलांग में सुभाष हाऊस, 100 मीटर दौड़, रिले दौड़ में पटेल हाऊस, मेंढक़ दौड़ में सुभाष नेहरू हाऊस आगे रहा।
यह खेल दिवस स्कूल के खेल शिक्षक जतिंदर कौर उनके सहयोगी अध्यापक यादविंदर सिंह और वीरचंद के प्रय|ों से सफल रहा। स्कूल प्रबंधक अनिल मित्तल, रशिक मित्तल, आशिमा मित्तल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कुमार लट्ठ ने विजेता छात्रों को पदक देकर सम्मानित किया। राज्य राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में जीतकर आए छात्रों को भी सम्मानित किया गया।