- Hindi News
- किसानों ने टोल प्लाजा पर दो घंटे दिया धरना
किसानों ने टोल प्लाजा पर दो घंटे दिया धरना
भास्कर न्यूज | भवानीगढ़ (संगरूर)
भारतीयकिसान यूनियन डकौंदा की अगुवाई में किसानों ने गांव माझी के नजदीक भवानीगढ़-नाभा रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरना दिया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले किसी भी वाहन की किसान यूनियन ने टोल टैक्स की पर्ची नहीं कटने दी।
यूनियन के ब्लाॅक प्रधान कर्म सिंह बलियाल ने बताया कि गत दिनों यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह भट्टीवाल अपनी प|ी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नाभा की ओर जा रहे थे। जब वह टोल प्लाजा से गुजर रहे थे तो टाल प्लाजा का एक सिक्योरिटी गार्ड मोटर साइकिल से अचानक टकराने के कारण गुरमीत सिंह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया और वह चोटिल हो गया परंतु टोल प्लाजा वालों ने घायल हुए प्रधान को डॉक्टरी सहायता के लिए नहीं उठाया। गुरमीत सिंह वहां करीब 45 मिनट तक पड़ा रहा। जिसके रोष स्वरूप किसानों ने यह धरना देकर मांग उठाई कि टोल प्लाजा के इंचार्ज को बदला जाए।
इस दौरान टोल प्लाजा के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत करके टोल प्लाजा के इंचार्ज की यहां से बदली कर दी। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
इस मौके पर बलदेव सिंह, अजैब सिंह, नछतर सिंह, जवाला सिंह, महिंदर सिंह, जंग सिंह, सुखदेव सिंह, सुखदेव सिंह घराचों, निक्का सिंह, अच्छरा सिंह, बलदेव सिंह मौजूद थे। (लखविंदरपाल गर्ग)