- Hindi News
- किसान यूनियन का आरोप बेबुनियाद: अनूप शर्मा
किसान यूनियन का आरोप बेबुनियाद: अनूप शर्मा
संगरूर|टेलीकम्युनिकेशन कंसल्टेंट्सइंडिया लिमिटेड नाभा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनूप शर्मा ने कहा है कि भवानीगढ़-नाभा रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की ओर से दिया गया धरने के चलते उनकी कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यूनियन ने आरोप लगाया था कि गत दिनों गुरमीत सिंह भट्टीवाल अपनी प|ी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नाभा की ओर जा रहे थे, जब वह टोल प्लाजा से गुजर रहे थे तो टोल प्लाजा का एक सिक्योरिटी गार्ड मोटरसाइकिल से टकराने से गुरमीत सिंह मोटरसाइकिल से नीचे गिरकर घायल हो गया परंतु 45 मिनट तक वह वहीं पड़ा रहा। जबकि यह आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उनके पास उस समय की टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज भी है। कर्मचारियों ने घायल को उठाकर कुर्सी पर बैठाया अपनी एम्बुलेंस से करीब 5 मिनट में ही अस्पताल ले गए। यूनियन निजी हितों की खातिर टोल प्लाजा पर धरना लगा रही है। यदि यूनियन को किसी भी तरह की कोई समस्या है तो वह इस संबंधी एसडीएम से मिल सकते हैं कि धरना लगाकर कंपनी को नुकसान पहुंचाएं।