खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
संगरूर |खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना भवानीगढ़ में कुनाल कालड़ा सहायक इंजीनियर पीएसपीसीएल घरानों की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले के अनुसार 7-8 फरवरी की मध्य रात को अज्ञात व्यक्ति ने दर्शन सिंह निवासी रामगढ़ गुरमेल सिंह निवासी रामगढ़ के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर में से सामान चोरी कर लिया था।