सड़क का नींव पत्थर रखा
सीपीएसकम हलका विधायक प्रकाश चंद गर्ग ने शनिवार को भवानीगढ़ से गांव रामपुरा को जाती 18 फीट सड़क का नींव पत्थर रखा। गर्ग ने कहा कि सड़क पर 60 लाख रुपए खर्च होंगे। इस मौके नगर काउंसिल के प्रधान प्रेम चंद गर्ग, रवजिंदर सिंह काकड़ा चेयरमैन मार्केट कमेटी, अनिल मित्तल प्रधान हेरिटेज स्कूल प्रबंधक कमेटी, नछतर सिंह, अवतार सिंह तूर, कर्मजीत नायक, नाहर सिंह नारी, रविंदर सिंह ठेकेदार, नरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, गुरतेज सिंह तेजी मौजूद थे। (गर्ग)
भवानीगढ़ में सड़क का नींव पत्थर रखते हुए गर्ग।