पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े व्यापारियों के आए अच्छे दिन: बलबीर

बड़े व्यापारियों के आए अच्छे दिन: बलबीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीगढ़ (संगरूर)|केंद्र सरकारद्वारा बनाए भूमि अधिग्रहण बिल को रद्द करवाने के लिए गांव घराचों की हमीर पत्ती में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ओर से कांफ्रेंस की गई। इस मौके पर यूनियन के राज्य प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बड़े व्यापारियों के लिए अच्छे दिन जरूर ला दिए हैं। सरकार ने किसानों से धक्का करते हुए पहले धान की पेमेंट रोकी, फिर यूरिया रोका और अब भूमि अधिग्रहण बिल बनाकर तथा पंजाब हरियाणा से फसल खरीदनी बंद करने की तैयारियों से मोदी का किसान विरोधी चहरा बेनकाब हुआ है। इस मौके पर गुरमीत सिंह कपियाल, मुख्तियार सिंह लक्खेवाल, नेक सिंह खोख, ओंकार सिंह, घुंमण सिंह, नरंजन सिंह दोहला, गुरजंट सिंह मंगवाल, लाभ सिंह कडैल, मलकीत सिंह लख्मीरवाला, रोही सिंह मंगवाल, बलविंदर सिंह बडरूखां, प्रीतम सिंह बडरूखां, जसवंत सिंह, अजैब सिंह, हरचरण सिंह कलौदी, कश्मीर सिंह घराचों, मलकीत दास कलौदी, परमजीत सिंह, धन सिंह घराचों मौजूद थे। (लखविंदरपाल)