पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारों ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

बेरोजगारों ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नबेरोजगार मुलाजिम संगठनों ने रविवार को लालबत्ती चौक पर यातायात ठप करके सीएम के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इससे पहले बनासर बाग में जुटे प्रदर्शनकारियों ने शहर में रोष मार्च करते हुए सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि धूरी विधानसभा हलके में होने वाले उप चुनाव में अकाली-भाजपा उम्मीदवार का डटकर विरोध करेंगे।

यूनियन नेता रघवीर सिंह भवानीगढ़, पिरमल सिंह, जुगिंदर वरे अमन सिंह ने बताया कि विभिन्न बेरोजगार मुलाजिम संगठनों ने धूरी में सीएम के समक्ष चंडीगढ़ में पैनल बैठक देने की मांग रखी थी परंतु सीएम ने पैनल बैठक देने से इनकार कर दिया कि वह अभी चुनाव में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि संगठनों ने धूरी में सीएम के घेराव का प्रोग्राम बनाया था परंतु प्रशासन ने पैनल बैठक का समय लेकर देने के भरोसे के बाद घेराव के प्रोग्राम मुलतवी कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। इस मौके बेरोजगार अध्यापक यूनियन, बेरोजगार लाइनमैन यूनियन, एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के नेता शामिल हुए। इस मौके सोमा सिंह, अमनिंदर कौर, प्रवीण कुमार, अवतार सिंह ईसी आदि ने संबोधित किया।

पुतला फूंक प्रदर्शन करके रोष व्यक्त करते हुए बेरोजगार मुलाजिम।