बच्चों को किया सम्मानित
भवानीगढ़ (संगरूर)|विश्वकर्मा मंदिरकमेटी की ओर से प्रधान सतवंत सिंह खरे की अगुवाई विश्वकर्मा जयंती समागम करवाया गया। इस मौके सीपीएस हलका विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग मुख्य मेहमान थे। समागम की शुरुआत पटियाला मंदिर कमेटी के प्रधान हंसराज धीमान संगरूर के प्रधान मनजीत सिंह ने मंदिर में झंडे की रस्म अदा करके की। सीपीएस गर्ग ने मंदिर कमेटी को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
इस दौरान भाईचारे के होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके सेवामुक्त डीआईजी राजिंदर सिंह घुम्मण, ब्रह्मा कुमारी आश्रम की मुखी दीदी राजिंदर कौर, राम सरूप मंडौड़, गुरमेल सिंह माझी, अमरजीत सिंह, अमरगढ़ के प्रधान प्रीतम दास, सरूप चंद धीमान सनौर, फगवाड़ा के प्रधान परसन सिंह, चेयरमैन जसवंत सिंह, नरिंदर सिंह कट्टड़, गुरविंदर सिंह सागू आदि ने संबोधित किया। इस मौके दर्शन सिंह देवा, सत्तनाम सिंह लोटे, महिंदर सिंह जगदिओ, गुरचरण सिंह मूंदड़, अवतार सिंह, महिंदर सिंह धीमान, बरिंदर सिंह बिल्लू, गुरचरण सिंह मणकू, बघेल सिंह देवा, गुरदेव सिंह मूंदड़, गुरमीत सिंह देवा, ईश्वर सिंह सागू, मदन लाल कांसल, हरदीप सिंह देवा, भगवंत सिंह खरे, ब्लॉक समिति के चेयरमैन कुलवंत सिंह जौलीयां, ट्रक यूनियन के प्रधान गुरतेज सिंह झनेड़ी, प्रेम चंद गर्ग, मालविंदर सिंह, दलवारा सिंह काकड़ा, कुलवंत सिंह ग्रेवाल, सुखचैन सिंह मौजूद थे।
भवानीगढ़ के विश्वकर्मा मंदिर में सीपीएस गर्ग को सम्मानित करते हुए आयोजक