पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों ने किया श्रीकृष्ण का गुणगान

भक्तों ने किया श्रीकृष्ण का गुणगान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)

गांवघराचों में संत बाबा फकीरा दास जी की मूर्ति स्थापना को लेकर करवाए जा रहे तीसरे समागम के दौरान चांद पत्ती बाहरले डेरे में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया गया। इस मौके सरहदिया आचार्य श्री पंकज महाराज नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश वालों ने अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। श्री कृष्ण के जन्म संबंधी सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली गई। संगत को मक्खन, मिश्री, टॉफियां, खिलौने प्रसाद के रूप में बांटे गए। इस मौके चांद पत्ती बाहरले डेरा के मुखी महंत बाबा मनोहर दास के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

गांव घराचों में श्रीकृष्ण के जन्म संबंधी झांकी निकालते हुए।

भवानीगढ़ के गांव घराचों में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में मौजूद संगत।