- Hindi News
- जिले के 388 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
जिले के 388 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
संगरूर | जिलासंगरूर की 8 नगर काउंसिलों 1 नगर पंचायत के कुल 177 वार्डों के लिए 25 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे दिन जिले में 388 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी विनोद कुमार गागट ने बताया कि संगरूर नगर काउंसिल के लिए 51 उम्मीदवारों, नगर काउंसिल भवानीगढ़ के लिए 8, नगर काउंसिल लौंगोवाल के लिए 24, नगर काउंसिल सुनाम के लिए 80, नगर काउंसिल लहरागागा के लिए 12, नगर काउंसिल धूरी के लिए 58, नगर काउंसिल मालेरकोटला के लिए 84, नगर काउंसिल अहमदगढ़ के लिए 71 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
वार्ड नंबर २० से भाजपा के उम्मीदवार सरजीवन जिंदल नामांकन्र दाखिल किया।