मार्केट कमेटी ने विभिन्न एजेंडे किए पास
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)
मार्केटकमेटी कार्यालय में चेयरमैन रूपिंदर सिंह रंधावा की प्रधानगी में हुई बैठक के दौरान किसानों, आढ़तियों, मजदूरों को सुविधाएं देने और लोगों के कार्य पहल के आधार पर करने पर विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर चेयरमैन रंधावा, वाइस चेयरमैन जगदीश सिंह, सचिव गुरदीस सिंह ने बताया कि समूह सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुलाजिमों को जीपीएफ फंड की अदायगी करने, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने, अकाउंटेंट की पदोन्नति करने, अकाउंटेंट का चार्ज करनैल सिंह मंडी सुपरवाइजर को देने, 20 लाख रुपए पेंशन फंड में जमा करने, पानी का टैंकर भरने के लिए गेट वाल लगाने के एजेंडों को पास किया गया है। मौके पर मोहन लाल, धनमिंदर, दिनेश, मंगलेश, रवजिंदर, तरसेम राज, नायब सिंह, हरजिंदर, कुलजीत सिंह, चंद सिंह शाहपुर, गुरजीत सिंह, गुरमेल कौर, अमर सिंह, मलकीत सिंह मौजूद थे। (लखविंदरपाल)
भवानीगढ़ में मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक में मौजूद चेयरमैन सदस्य।