- Hindi News
- चीमां धूरी में बनेगी महिला अग्रवाल सभा की इकाई
चीमां धूरी में बनेगी महिला अग्रवाल सभा की इकाई
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
जिलामहिला अग्रवाल सभा की जिला प्रधान पूर्व पार्षद रेवा छाहडिय़ा ने कहा है कि हमारे समाज पर पश्चिमी सभ्यता का काफी कुप्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में समाज को देश की महिलाएं ही बचा सकती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर जिला संगरूर में महिला अग्रवाल सभा के झंडे तले इकाइयां गठित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से पंजाब सरकार के सीपीएस सरूप चंद सिंगला ने उन्हें जिला संगरूर में महिला अग्रवाल सभा बनाने का दायित्व दिया हुआ है। जिसके तहत लहरागागा में सीमा गोयल, मूनक में नीना गर्ग, खनौैरी में अनिता सिंगला, भवानीगढ़ में रेणू सिंगला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि चीमां धूरी में भी शीघ्र महिला अग्रवाल सभा की इकाइयां गठित कर वहां की बहनों को जिम्मेदारी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन बहनों के समाज सेवी कार्यों के आगामी वर्षों में सुखद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे समाज एक नई सोच की ओर आगे बढ़ेगा।