पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने निकाला मशाल मार्च

भाजपाइयों ने निकाला मशाल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने शहीद आजम भगत सिंह का जन्मदिन को श्रद्धापूर्वक मनाया। इस दौरान देर सांय भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भगत सिंह के जन्मदिवस नशे के खिलाफ शहर में मशाल मार्च निकाला गया, जो अग्रवाल सभा से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ बस स्टैंड में जाकर सम्पन्न हुआ। समारोह को में एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने कहा कि भगत सिंह जैसे योद्धाओं ने देश को आजादी दिलाई है। उनकी दी गई कुर्बानियों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। भाजपा के जिला प्रधान जोगी राम सहनी, महासचिव सरजीवन जिंदल और युवा मोर्चा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि जिस सोच को लेकर शहीदों ने कुर्बानी दी है भाजपा युवा मोर्चा उसी सोच पर चलते हुए आज से नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान जोगी राम साहनी, महासचिव सरजीवन जिंदल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रधान गुरसेवक सिंह, तरसेम खटड़ा, हरमन बडला, बिट्टू भवानीगढ़, चंद्र प्रकाश, हरीश टूटेजा आदि उपस्थित थे।